Follow us on

धोखाधड़ी, जालसाजी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पूर्व में विक्रय की जा चुकी भूमि को पुनः बेचने के मामले में वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार जायसवाल को गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्टकार्यालय पुलिस उपायुक्त,  थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पूर्व में विक्रय की जा चुकी भूमि को पुनः बेचने के मामले में वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार जायसवाल को गिरफ्ता किया गया।*आज दिनांक 24.07.2026 को थाना सिंधोरा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चकरमा मोड़ के पास से थाना सिंधोरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 79/2026, धारा 419/420/467/468/471/506/120-बी भा.द.वि. से संबंधित वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार जायसवाल उर्फ कृष्णानन्द उर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।प्रकरण के अनुसार, प्रार्थिनी ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2013 में उसने ग्राम सिंधोरा स्थित लगभग 43.22 वर्गमीटर भूमि कृपाशंकर जायसवाल से ₹4,75,000/- में क्रय की थी। भूमि का पूर्ण मूल्य अदा कर विधिवत बैनामा एवं दाखिल-खारिज कराने के उपरांत उसे जानकारी हुई कि उक्त भूमि वर्ष 2002 में ही कृपाशंकर जायसवाल तथा उनके पुत्र कपिल जायसवाल एवं कृष्ण कुमार जायसवाल द्वारा अन्य व्यक्तियों के नाम विक्रय की जा चुकी थी। आरोप है कि अभियुक्तों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पूर्व में विक्रय की जा चुकी भूमि का पुनः बैनामा कर धोखाधड़ी करते हुए प्रार्थिनी से धनराशि हड़प ली तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। प्रार्थिनी की तहरीर के आधार पर थाना सिंधोरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है।प्रकरण में नामजद अन्य अभियुक्त कृपाशंकर जायसवाल एवं कपिल जायसवाल की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*

कृष्ण कुमार जायसवाल उर्फ कृष्णानन्द उर्फ टिंकू पुत्र कृपाशंकर जायसवाल, निवासी कस्बा सिंधोरा, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 48 वर्ष।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*

मु0अ0सं0 105/2025, धारा 419/420/467/468/471/504/506/120-बी भा.द.वि., थाना सिंधोरा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*

उ0नि0 रामपाल सरोज, थाना सिंधोरा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।

उ0नि0 अंकित सिंह, थाना सिंधोरा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।

हे0का0 रोशन त्रिपाठी, थाना सिंधोरा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।

आरक्षी अभिषेक पाण्डेय, थाना सिंधोरा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।

पुलिस उपायुक्तगोमती ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x