नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप :बड़ागांव पुलिस ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कर, जांच शुरू

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।औसानपुर निवासी रुबी मौर्या (पुत्री गिरीश मौर्या) ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 30 सितंबर 2022 को सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर निवासी रामसेवक मौर्य से हुई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची, तो पति रामसेवक, जेठ ओमप्रकाश, देवर सत्यप्रकाश, देवर प्रेमप्रकाश, जेठानी शशि, देवरानी चंद्रकला और सास कमला देवी ने उससे दहेज में एक बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।रुबी मौर्या के अनुसार, दहेज की मांग का विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की, बाल खींचे, थप्पड़ मारे और लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे केवल एक समय का भोजन दिया जाता था और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। इन परिस्थितियों से मजबूर होकर रुबी मौर्या ने बड़ागांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर को सीसीटीएनएस पर दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 115(2), 351 (2) के साथ-साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस आरोपितों की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है।बड़ागांव थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। उन्होंने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रविंद्र पटेल की रिपोर्ट वाराणसी 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x