वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — नागरिक सुरक्षा संगठन में अरविन्द विश्वकर्मा को एक बार फिर डिप्टी डिवीजनल वार्डेन कलेक्ट्रेट प्रखण्ड की जिम्मेदारी सौंपी गयी। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा सत्येन्द्र कुमार ने उनकी कार्यकुशलता, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए आगामी तीन वर्षों के लिए नियुक्त किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि अरविन्द विश्वकर्मा इससे पूर्व भी डिप्टी डिवीजनल वार्डेन कलेक्ट्रेट प्रखण्ड के रुप में अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन कर चुके हैं,और विभिन्न आपदा व सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।उनकी पुनर्नियुक्ती पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जीतेन्द्र देव सिंह, डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल,
एडीसी इरफानुल होदा, विवेक कुमार, डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय सहित अन्य वार्डेनों एवं स्वयंसेवकों ने हर्ष व्यक्त करते उन्हें बधाई दी।