Follow us on

नारी शक्ति बंदन अधिनियम बिल को विपक्ष सर्व सम्मति से पास कराये– स्मृति इरानी 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — नारी शक्ति बंधन अधिनियम महिला आरक्षण बिल को विपक्ष सर्वसम्मति से पास कराये वरना महिलाएं इसका न्याय करेंगी। उक्त बातें पू्र्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं की धमकी नहीं विनम्र आग्रह है। सदन में सपा मुखिया अखिलेश यादव के सास बहू सीरियल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह सास बहू वाली हार गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश में दम है तो पैतृक सीट, गढ़ छोड़ कहीं से चुनाव जीत कर दिखा दें। हमने तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके घर में हराकर दिखाया था। सपा के मुखिया गोरखपुर से जाकर चुनाव लड़ लें। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की विरोध पर कहा कि संविधान में किसी को धर्म के आधार पर आरक्षण का प्रावधान नहीं है,अखिलेश यादव को यह पता होना चाहिए। स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत की महिलाओं के साथ सभी दल न्याय करें। नारी के इस सम्मान में खलल डालने वालों को देश माफ नहीं करेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से डा. नीरजा माधव, मृदुला जायसवाल, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, पूनम मौर्या, डा. आनंद प्रभा, अपराजिता सोनकर, मीना चौबे, रिचा सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मीडिया प्रभारी अशोक पाण्डेय, प्रमील पाण्डेय समेत कई भाजपा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x