वाराणसी काशी दीप विजन:दीवानी न्यायालय परिसर स्थित परिवार न्यायालय कक्ष दो के अन्दर छत की परत अचानक गिरने का कारण आज अदालत मे सभी वादो के लिए जनरल तिथि जारी की गयी । संयोग ही रहा कि अदालत बैठी ही नही थी, अदालत के अन्दर कुछ ही लोग रहे। जहां छत की परत गिरी वही पर पैरोकार, अधिवक्ताओ के बैठने की व्यवस्था है। ज्ञातव्य हो कि विगत दिनो इसी अदालत मे अचानक बिजली का करेट उतरने के कारण उस दिन भी अदालत की कार्यवाही कुछ घण्टो के लिए स्थगित कर दिया गया
उधर, आज दोपहर भारी बारिश के कारण दीवानी न्यायालय परिसर की बिजली गुल हो गई। इस कारण लगभग दो घणटे न्यायिक कार्य बाधित रहा। बिजली दोपहर 12 बजे से गायब है समाचार लिखन तक न्यायालय कक्ष पूरी तरह अंधेर मे डूबा था।
Post Views: 3