Follow us on

सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा इलाके में बंद मकान में चल रहे जुए के अड्डे का पुलिस और एसओजी-2 की टीम ने बुधवार को भंडाफोड़ किया।

Share this post:

रिपोर्ट दिव्य प्रकाश गुप्ता सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा इलाके में बंद मकान में चल रहे जुए के अड्डे का पुलिस और एसओजी-2 की टीम ने बुधवार को भंडाफोड़ किया टीम ने मौके से 47 जुआरियों को गिरफ्तार कर 19 लाख 53 हजार रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा कई वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी मिला है।

पुलिस के अनुसार, मकान को विशाल सिंह ने लीज पर लिया था और उसमें जुआ संचालित कराया जा रहा था। अड्डे पर जुआ चलने की सूचना के बाद पुलिस और एसओजी-2 की टीम पिछले तीन-चार दिनों से निगरानी कर रही थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद बुधवार को मकान में छापा मारा गया। गिरफ्तार जुआरियों के आपराधिक इतिहास की जांच कराई जा रही है। पुलिस गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, संतान की कामनासूर्य षष्ठी पर भदैनी के लोलार्क कुंड में स्नान की सदियों पुरानी मान्यता लोलार्केश्वर महादेव का दर्शन-पूजन व फल-सब्जियों का दान करते हैं श्रद्धालु

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x