Follow us on

मोदी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर काशी में हवन-पूजनकामना पूर्ण हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान

Share this post:

वाराणसी काशी दीप विजन:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर कमच्छा स्थित भक्त सेन बाग ट्रस्ट के कामना पूर्ण हनुमान मंदिर एवं शांतिकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशेष हवन-पूजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की समृद्धि की कामना की

 

मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकास के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवाजनसमर्पण की भावना से मना रही है। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अमित राय ने कहा कि प्रधानमंत्री करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और काशी की जनता उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करती है। विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र महामंत्री अनूप जायसवाल, उपाध्यक्ष अमित रायअनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक कुलदीप गोंड रहे। संचालन श्रीनाथ शर्मा तथा धन्यवाद धीरेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मिठाई लाल यादव, शंकर जायसवाल, ओम प्रकाश यादव, मंगलेश जायसवाल, सुमित गुप्ता, मनीष चौरसिया, प्रदीप जायसवाल, विकास शुक्ला आदि मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, संतान की कामनासूर्य षष्ठी पर भदैनी के लोलार्क कुंड में स्नान की सदियों पुरानी मान्यता लोलार्केश्वर महादेव का दर्शन-पूजन व फल-सब्जियों का दान करते हैं श्रद्धालु

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x