Follow us on

पर्व और सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के मौजूदगी पुलिस ने किया पैदल गश्त

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। त्योहार के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने एन एच 24 सहित स्टेशन और कस्बा बाजार बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त तेज कर दी है। इस अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ यातायात नियमों का पालन कराना और नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। कोतवाली पुलिस आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त कर नागरिकों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर रहा है। इस दौरान व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील किया। ताकि किसी भी वारदात पर निगरानी की जा सके। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि

सड़कों पर जाम से बचने के लिए अतिक्रमण नहीं किए जाने की चेतावनी दी। इसके साथ ही आवाजाही कर रहे वाहन चालकों को रोक कर हेलमेट/सीट बेल्ट के लिए जागरूकता अभियान किया। और चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों या अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। और इसके साथ ही रामसजन नागर ने आम जनता से भी अपील किया। कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के बारे में तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचित करें। गश्त में शामिल अनूप राय, मुकुल मिश्रा, दीपक मिश्रा, अभय कुमार तिवारी, दुर्गेश तिवारी, आलोक तिवारी सहित आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x