कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल आसनसोल! गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी अपनी आर्थिक गणतंत्र विचारधारा को लेकर पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में कुछ सीटों पर अपना प्रत्याशी लड़ाने का काम कर रही है! इसी क्रम में 6 अप्रैल 2026 को प्रथम चरण नामांकन के अंतिम दिन 281आसनसोल उत्तर विधान सभा क्षेत्र से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी बलिराम गोंड का नामांकन पत्र दाखिल किया गया! इस दौरान मौजूद रहे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद गोंडवाना ने अपने संबोधन में कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम व राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरु.तुलेश्वर सिंह मरकाम जी की आर्थिक गणतंत्र विचारधारा- देश में आर्थिक गणतंत्र स्थापना मिशन, भारतीय संविधान की उद्देशिका को शत-प्रतिशत पूर्ण रूप से लागू अनुपालन कराने हेतु आम जनगण में आर्थिक गणतंत्र के प्रति जागरूकता का प्रसार करने के लिए पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में गोंगपा प्रत्याशी लड़ाने का काम कर रही है! गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का मुख्य लक्ष्य देश में गणतंत्र की सर्वोच्च अवस्था समाजवादी आर्थिक गणतंत्र की स्थापना कराना ही है! केन्द्र सरकार की अमीरपरस्त नीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए! देश के प्राकृतिक संसाधनों का राष्ट्रीयकरण कर उस पर आम जनगण का सामूहिक अधिकार हो न कि मुठ्ठी भर पूंजीपतियों कार्पोरेट घरानों का! रोजगार की गारंटी को मौलिक अधिकार घोषित किया जाना चाहिए! आजादी, लोकतंत्र व गणतंत्र की सार्थकता ही यही है कि हर आदमी को काम मिले, हर आदमी को भर पेट खाना व समुचित इलाज की गारंटी सहित राजनीतिक न्याय, सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय व मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति यदि समाज का कोई एक भी व्यक्ति इससे वंचित रहता है तो इस आजादी, लोकतंत्र व गणतंत्र का कोई माने मतलब ही नहीं रह जाता है! इसलिए भारत जैसे महान देश में गणतंत्र की सर्वोच्च अवस्था समाजवादी आर्थिक गणतंत्र की स्थापना की जानी चाहिए और इसके लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत संघर्षरत है! विधान सभा प्रत्याशी बलिराम गोंड ने कहा कि शोषित पीड़ित आम जन की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक उठाने के लिए विधान सभा चुनाव मैदान में संघर्षरत हैं! आसनसोल उत्तर विधान सभा क्षेत्र से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी बलिराम गोंड के नामांकन के दौरान प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद गोंडवाना के अलावा आकाश गोंड, दीपक गोंड, राजाराम यादव, श्रीराम चौधरी, बबलू ठाकुर, वीरबहादुर सिंह, रोहित राम, प्रदुम मंडल, प्रीतम शर्मा, सौरभ यादव, राजा राम शाह, अशोक यादव, चंदन मालाकार, शिवजी यादव, लल्लन रजक, नागेंद्र यादव रहे!