वाराणसी दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट। बिहार के कैमूर-भभुआ से बीएड में एडमिशन के लिए अपनी पत्नी के साथ वाराणसी आए कृष्णा पटेल का जरूरी दस्तावेजों और ज्वेलरी के साथ बैग कैंट से पांडेयपुर जाने के दौरान ऑटो में छूट गया।पांडेयपुर पहुंचने के बाद बैग गायब होने की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल पांडेयपुर पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित सूचना दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी दिनेश सिंह के नेतृत्व में एसआई करुणाशील,कांस्टेबल हिमांशु,कांस्टेबल अमरेश यादव समेत पुलिस टीम ने तत्काल छानबीन शुरू की।पुलिस टीम ने ऑटो और उसके संभावित मार्ग की जानकारी जुटाते हुए लगातार प्रयास किया और करीब छह घंटे के भीतर बैग को खोज निकाला।बैग में मौजूद ज्वेलरी,शैक्षणिक प्रमाणपत्र एवं अन्य जरूरी दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए गए।पुलिस टीम ने बरामद सामान को विधिवत पीड़ित कृष्णा पटेल के सुपुर्द कर दिया।अपना सामान सुरक्षित वापस मिलने पर कृष्णा पटेल और उनकी पत्नी ने पांडेयपुर पुलिस टीम का आभार जताया और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।पुलिस की इस तत्परता से न सिर्फ पीड़ित को बड़ी राहत मिली,बल्कि वाराणसी पुलिस की संवेदनशीलता और सक्रियता भी सामने आई।