वाराणसीl– वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणा से एवं हिंदू हृदय सम्राट कर्मयोगी, योगी आदित्यनाथ जी के प्रयास से पिण्डरा विधान सभा की ग्रामीण उद्यमी महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के पूर्व 25 अगस्त को आशा एजुकेशनल ग्रुप बाबतपुर के प्रांगण में सम्मानित किया जायेगा। उक्त बातें पिण्डरा विधानसभा के यशस्वी विधायक डा.अवधेश सिंह ने आशा एजुकेशनल ग्रुप बाबतपुर परिसर में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया की इस अवसर पर आशा एजुकेशन ट्रस्ट परिसर में दस हजार से ज्यादा लोग उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, स्वतंत्र देव सिंह समेत कई राजनीतिक अतिथि आयेंगे। इस मौके पर पिण्डरा विधानसभा की समूह की वह महिलाएं जो 2017 के पहले रोजगार विहीन थी। आज कुशल उद्यमी बनकर अपना, अपने परिवार का व समाज का विकास कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस मौके पर समूह की महिलायें, सफाईकर्मी, आंगनबाड़ी की कार्यकर्तियां, सहायिका, पंचायत सहायक,आशा संगिनी, एएनएम, शिक्षामित्र , रसोइयां, शौचालय के केयरटेकर, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाली हजारों महिलाओं को सम्मानित करने के साथ ही उनसे राखी भी बंधवाया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन 25 अगस्त को दोपहर बारह बजे से कार्यक्रम के अन्त तक किया जायेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान पिण्डरा विधायक डाक्टर अशोक सिंह के साथ साथ जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह,पीआरओ पवन कुमार सिंह भी उपस्थित रहै