Follow us on

पी. एम. श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, वाराणसी में अत्याधुनिक एआई-रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन हुआ

Share this post:

वशिष्ठ कुमार की रिपोर्ट                                  वाराणसी आज दिनांक 11.07.2026 (शनिवार) को पूर्वाह्न 11 बजे पी. एम. श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, वाराणसी में अत्याधुनिक एआई-रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन हुआ । इस अत्याधुनिक लैब का निर्माण क्वींस कॉलेज पुरातन छात्रसभा के सदस्य प्रो. धर्मेंद्र सिंह, निदेशक, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान बड़ोदरा की पहल पर पी. एच. एन. टेक्नोलॉजी से सहयोग से क्वींस कॉलेज पुरातन छात्रसभा के दिशा निर्देश में कराया गया है। ध्यातव्य है कि उत्तर प्रदेश के किसी भी राजकीय विद्यालय में बिना किसी शासकीय सहायता से निर्मित यह प्रथम एआई-रोबोटिक्स लैब है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ाने एवं उनके तकनीकी कौशल को उन्नत में यह लैब क्वींस कॉलेज के विद्यार्थियों, विशेषकर विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत सहायक एवं उपयोगी सिद्ध होगी। इस विशिष्ट उद्घाटन कार्यक्रम में क्वींस कॉलेज की पुरातन छात्रसभा से प्रो. प्रदीप मिश्र, डॉ. अशोक पाण्डेय, डॉ. डी. एम. गुप्ता,श्री कमल श्रीवास्तव, डॉ. अजय पाण्डेय, डॉ. प्रमोद पाण्डेय, प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव, श्री आनंद मिश्र, श्री सुनील सिंह, डॉ. विश्वदेव मिश्र, श्री प्रवीण पाठक, श्री अनिल दुबे डॉ. धर्मजंग, श्री योगेश श्रीवास्तव, श्री रजनीश कन्नौजिया, डॉ. अमिताभ पाण्डेय, डॉ. मुकेश उपाध्याय, समेत कई पुराछात्र उपस्थित थे। इस विशिष्ट अवसर पर क्वींस कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विश्वेश्वर सिंह, शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य श्री हरेन्द्र राय, उप प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष राय एवं विद्यालय के शिक्षकगण श्री डी. के. सिंह, श्री विनोद राय, श्री विनोद सिंह, श्री हिमांशु तिवारी, श्री कन्हैया कुमार, श्री धर्मेंद्र कुमार, डॉ विजया भारती, डॉ जया इत्यादि भी उपस्थित थे। लैब के उद्घाटन से पूर्व संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ये मेरे लिए बड़े सौभाग्य का दिन है कि मैं इस विद्यालय के लिए कुछ कर सका। इस लैब के माध्यम से विद्यार्थी एन्टरप्रेन्योर बन सकेंगे यह मेरा विश्वास है। शीघ्र ही आई.आई.आई.टी. बडोदरा, क्वींस कॉलेज के साथ विशिष्ट शैक्षणिक कार्यक्रम के लिए अनुबन्ध करेगा जिससे विद्यार्थियों को नई तरह की ट्रेनिंग मिल सके. विशिष्ट अतिथि श्री प्रदीप एच. नारायणकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम विगत कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। हम उस तकनीक के प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करने का काम करते हैं जिससे विद्यार्थी स्वरोजगार की ओर बढ़ सके। इस लैब की गुणवत्ता किसी भी आई.आई. टी. के लैब के समकक्ष है। आप सभी इसका बेहतर इस्तेमाल करने में सक्षम हो सके सके ये मेरी शुभकामना है।इस अवसर पर पुरातन छात्रसभा के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि आज का दिन क्वींस कॉलेज के इतिहास के लिए खास दिन है। आज के विशिष्ट उद्‌घाटन कार्यक्रम में अपना सक्रिय सहयोग देने के लिए प्रो. धर्मेन्द्र सिंह एवं प्रदीप नारायणकर जी का आभार। यह लैब क्वींस कालेज के विद्यार्थियों को नई दिशा देगी। इस लैब के लिए हम इन्सट्रक्टर की व्यवस्था भी करेंगे। क्वींस कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विश्वेश्वर सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय के लिए यह गौरवशाली क्षण है। प्रदेश के किसी राजकीय विद्यालय के प्रथम एआई- रोबोटिक्स लैब के निर्माण के लिए हम पुरातन छात्रसभा के आभारी हैं। नई तकनीकी की मदद से हम विद्यालय के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा की ओर उन्मुख कर सकेंगे। पुरातन छात्रसभा के सचिव प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इस तरह की विशिष्ट लैब को बनाने के लिए मैं पुरातन छात्रसभा की तरफ से प्रो. धर्मेन्द्र सिंह एवं श्री प्रदीप नारायणकर जी का विशेष धन्यवाद दूंगा। साथ ही विद्यालय प्रशासन के सक्रिय सहयोग के लिए लिए भी हार्दिक आभार। कार्यक्रम में अपनी सक्रिय उपस्थिति के लिए मीडिया कर्मीगण एवं विद्यार्थियों तथा विद्यालय के शिक्षकों का आभार। साथ ही पुरातन छात्र के समस्त सदस्यों का धन्यवाद। इस अवसर पर क्वींस कॉलेज में पढ़ रहे विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।  

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x