Follow us on

पुष्वार फड़ापेन ठाना सगा मांदी (बैठक) संपन्न सम्मानीय सगा/पाड़ी/सगा समाज सेवा जोहार 

Share this post:

पुष्वार फड़ापेन ठाना सगा मांदी (बैठक) संपन्न सम्मानीय सगा/पाड़ी/सगा समाज सेवा जोहार                        दिनांक 21 दिसंबर, 2025 दिन रविवार को सगा मांदी (बैठक) का आयोजन किया गया । यह सगा मांदी (बैठक) तिरु. धर्मदास इमने, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, गोंड समाज महासभा की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई, जिसमें प्रमुखता से दो विषय पर चर्चा की गई।प्रतापगढ़ तिराहे पर गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी जी की प्रतिमा को स्थापित करने व निर्माण कार्य हेतु रुपरेखा, योजना, विस्तार पर चर्चा सामाजिक सहयोग की अपेक्षा के साथ योजना तैयार कर कार्य को मूर्त रूप देने हेतु मार्गदर्शन।सगा मांदी (बैठक) की मुख्य चर्चा उपस्थित सगा समाज को प्रथम बिंदु पर चर्चा करते हुए मूर्ति निर्माण संबंधी जानकारी से अवगत कराया गया व मूर्ति का स्केच सगा समाज के बीच प्रस्तुत किया गया, जिसमे मूर्ति की लम्बाई चौड़ाई व आकार एवं डिजाइन पर सगा समाज से मार्गदर्शन लिया गया। मूर्ति की मजबूती व सुंदरता को ध्यान में रखते हुए, समस्त सगा समाज की निगरानी में यह मूर्ति निर्माण कार्य को करवाने के लिए सगा समाज से अपील की गई।  सगा मांदी (बैठक) में दूसरे बिंदु पर चर्चा करते हुए सगा समाज से सहयोग करने के लिए मार्गदर्शन लिया गया। *मूर्ति निर्माण की लागत लगभग 5 लाख रुपये है। जिसमें मूर्ति का वेस शामिल नही है। विधायक निधि से 5 लाख रुपये तक सहयोग राशि प्रदाय की जाएगी। बाकि मूर्ति निर्माण के लिए जो वेस तैयार किया जाना है, वह राशि सगा समाज के सहयोग से किया जाना सुनिश्चित किया गया है।*यह सहयोग इसलिए भी ताकि उस मूर्ति निर्माण में समुदाय का सहयोग शामिल रहे, जिससे गोंड समुदाय की भावनाएं और भी अधिक गहराई से जुड़े। पांच लाख लागत से भी इस मूर्ति का निर्माण किया जा सकता है लेकिन मूर्ति की भव्यता जैसी सगा समाज चाहती आ वैसी भव्यता नहीं हो सकेगी इसलिए भी यह सहयोग राशि सगा समाज से करने की अपील की जा रही है।*सहयोग राशि के लिए आसपास के गांवों के हर परिवार से स्वेच्छिक 100 रुपये सहयोग के रूप में प्रदाय करने हेतु जानकारी गांव गांव तक पहुचाई जायेगी।**कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों को भी स्वेच्छिक सहयोग की पूर्ण अपेक्षा के साथ जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी।ताकि मूर्ति का वेस या फाउंडेशन समय से तैयार किया जा सके। फाउंडेशन निर्माण कार्य में लगभग 50 हजार रुपये या इससे अधिक रुपए तक की लागत आ सकती है।* इसलिए स्वेच्छा से सहयोग अवश्य करें। सहयोग राशि के लिए रसीद कट्टा व फोन पे नंबर के माध्यम से यह सहयोग लिया जाएगा।*आय-व्यय का लेखा-जोखा निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात सगा समाज के बीच प्रस्तुत कर दिया जाएगा इस सगा मांदी (बैठक) तिरु भगवत उइके पूर्व सरपंच चद्पुरा पंचायत, तिरु मुनीम उइके समिति अध्यक्ष पुष्वार गोंड समाज महासभा, तिरु राजेश इमने ब्लाक कार्यवाहक अध्यक्ष गोंडसमाज महासभा ब्लाक सिलवानी, तिरु रामजी ककोड़िया सिमरिया, तिरु सुनील उइके जिला अध्यक्ष गोंड समाज महासभा, तिरु ललित धुर्वे जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ गोंड समाज महासभा, तिरु विजय पंदराम जिला अध्यक्ष जयस, ब्लाक अध्यक्ष जयस, रामबाबू ताराम फुलमार, तिरु लक्ष्मण बारीबा वीरपुर आदि विशेष रूप से शामिल हुए एवं क्षेत्र के सियान वरिष्ठजन, युवा शक्ति इस सगा मांदी में शामिल रहें। उपस्थित सगा समाज का बहुत बहुत आभार सेवा जोहार गोंड समाज प्रतापगढ़ क्षेत्रु. धर्मदास इमने, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, गोंड समाज महासभा, रायसेन म.प्र.*

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x