कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी• सलाहकार नेटवर्क का होगा विस्तार, कैशलेस अस्पतालों से साझेदारी होगी मजबूत और ग्राहकों को मिलेगी अधिक तेज़ व बेहतर स्वास्थ्य बीमा सेवाएं।
वाराणसी, 16 जुलाई 2026: भारत की सबसे तेजी से बढ़ती स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा (हेल्थ इंश्योरेंस) कंपनियों में से एक, गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस ने वाराणसी में एरिया ऑफिस शुरू करते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपने विस्तार की घोषणा की है। यह कदम कंपनी की अखिल भारतीय विकास रणनीति की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो उत्तर भारत में इसकी उपस्थिति को मजबूत करता है और देश के सबसे बड़े और तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य बीमा तक पहुंच बढ़ाता है।
स्वास्थ्य बीमा के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश दीर्घकालिक विकास की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बाजार है। इसके पीछे स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता, स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ता खर्च, चिकित्सा अवसंरचना में सुधार और परिवारों की बढ़ती आकांक्षाएं प्रमुख कारण हैं। पूर्वांचल के केंद्र में स्थित वाराणसी की मजबूत कनेक्टिविटी और तेजी से विकसित हो रहा स्वास्थ्य सेवा तंत्र इसे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए एक आदर्श क्षेत्रीय हब बनाता है।
वाराणसी एरिया ऑफिस पूर्वी उत्तर प्रदेश में गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस के कारोबार का मुख्य परिचालन केंद्र होगा। कंपनी अपने सलाहकार नेटवर्क का विस्तार करने, अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ साझेदारी मजबूत करने, अपने कैशलेस अस्पताल नेटवर्क का उल्लेखनीय विस्तार करने, ग्राहक सेवाओं को बेहतर बनाने तथा दावों के तेज निपटान में सहायता प्रदान करने पर विशेष ध्यान देगी। इसके साथ ही यह टियर-2 और टियर-3 शहरों में पहली बार स्वास्थ्य बीमा खरीदने वाले ग्राहकों, स्व-रोजगार से जुड़े लोगों, एमएसएमई और परिवारों के बीच स्वास्थ्य बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए भी पहल करेगा। क्षेत्र में अपनी दीर्घकालिक विस्तार रणनीति के तहत गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस का लक्ष्य वर्ष 2026-27 के दौरान 1,500 से अधिक बीमा सलाहकारों को जोड़ना, पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा कवरेज का विस्तार करना और अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता नेटवर्क को मजबूत करना है।
गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, श्री जी. श्रीनिवासन ने कहा, “भारत में स्वास्थ्य बीमा विकास का अगला चरण उभरते शहरों और जिलों से आएगा, जहां लोगों में जागरूकता बढ़ रही है, स्वास्थ्य अवसंरचना बेहतर हो रही है और परिवार बढ़ते चिकित्सा खर्चों से वित्तीय सुरक्षा चाहते हैं। हमारा मानना है कि स्वास्थ्य बीमा विश्वास, सेवा और आसान पहुंच पर आधारित है, इसलिए स्थानीय स्तर पर मजबूत उपस्थिति स्थापित करना हमारी विस्तार रणनीति का प्रमुख आधार है।”
यह विस्तार 2024 में परिचालन शुरू होने के बाद से गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस की तेज प्रगति को और आगे बढ़ाता है। कंपनी वर्तमान में पूरे भारत में 75 कार्यालयों के माध्यम से काम करती है और 9,25,000 (सवा नौ लाख) से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है।
वाराणसी एरिया ऑफिस का उद्घाटन एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. एस. के. सिंह और गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्री जी. श्रीनिवासन ने कंपनी की वरिष्ठ नेतृत्व टीम की उपस्थिति में किया।