Follow us on

पेंशनरों ने स्व.वीएन सिंह को याद में संकल्प दिवस मनाया 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन शाखा वाराणसी ने सोमवार को गीता लान चौकाघाट पर कर्मचारी एवं पेंशनरों की प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय बीएन सिंह के पुण्य तिथि 18.05.2026 को अपनी दस सूत्रीय मांगों के लिए संकल्प दिवस घोषित कर उनको पुष्पांजलि अर्पित कर उनसे प्रेरणा लेकर संगठन के सदस्यों ने संकल्प लिया।इस संगोष्ठी में अशोक सिंह ने कहा कि स्वर्गीय बीएन सिंह ने कर्मचारियों का 1966 से नेतृत्व करते हुए केंद्र के समान वेतन, महंगाई भत्ता,प्रोन्नति वेतनमान, नगदी करण, बोनस, मृतक आश्रित का सेवायोजन, स्थाईकरण, चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में पदोन्नति जैसे महत्वपूर्ण मांगों को सरकार से दिलवाए। जिससे कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार हुआ। इसके लिए आजीवन संघर्ष किया। यहां तक की कर्मचारियों के हितों के लिए अपनी नौकरी को भी दांव पर लगा दिए और सरकारी सेवा से लगभग 5 साल बाहर रहे। ऐसे व्यक्तित्व को नमन करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए आज के नेतृत्व को उनसे सीख लेने की आवश्यकता है। गोष्ठी में मदन मोहन श्रीवास्तव तथा अशोक सिंह ने स्वर्गीय सिंह के विचारों से अवगत कराया तथा उनके सानिध्य में रहने के पल को साझा किया। इस गोष्ठी में आनंद सिंह, रामधनी, मोती गुप्ता, रविंद्र सिंह आदि शामिल रहे ।इस गोष्ठी की अध्यक्षता मदन मोहन श्रीवास्तव ने तथा संचालन अशोक सिंह जिला मंत्री ने किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x