Follow us on

प्रधान मंत्री पर आपत्ति जनक शब्दों का प्रयोग करने पर भाजपाइयों ने जेसीपी को दिया ज्ञापन,फूंका पोस्टर 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के द्वारा अपने महोबा दौरे के दौरान पीएम मोदी और महोबा एसपी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए मां की गाली दिये जाने के बाद काशी के भाजपाइयों में बेहद आक्रोश दिखा। इस अभद्र टिप्पणी के विरुद्ध भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में काशी के सम्भ्रान्त नेताओं, अधिवक्ता व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी से मिलकर अजय राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भाजपा नेता अनूप जायसवाल ने अजय राय के द्वारा किये गये अभद्र टिप्पणी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग किया।जहां ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।जेसीपी कार्यालय से बाहर आने के बाद उग्र भाजपाइयों ने विरोधी नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पोस्टर जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा नेता अनूप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता अजय राय की स्थिति अब राजनीति में हास्यास्पद और निराशा के अंधकार में समाहित हो चुकी है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के प्रति नीचता की पराकाष्ठा पर यह व्यक्ति पहुंच चुका है। पीएम और महोबा के एसपी को मां की गाली देने का वीडियो जब प्रसारित होने लगा तो उसे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एआई जेनरेटेड बताने लगे जबकि वास्तव में वह विशुद्ध रूप से बेहयाई जेनरेटेड वीडियो है। जो कांग्रेस के नेता के काले चरित्र को समाज में दरशा रहा है। भाजपा के इस प्रतिनिधिमंडल में विश्व हिंदू परिषद नेता विपुल कुमार पाठक, धीरेंद्र शर्मा एडवोकेट, भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय मंत्री अधिवक्ता श्री प्रकाश शुक्ला, विपुल कुमार पाठक, शंकर जायसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीश अग्रवाल, सुनील कनौजिया एडवोकेट, राहुल जायसवाल, प्रदीप जायसवाल,रविशंकर,संजय गुप्ता,सुबीर गुप्ता, संजय गुप्ता, सुबीर गुप्ता, जय किशन गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव समेत अनेकों संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x