Follow us on

प्रभु नारायण कॉलेज मे रामनगर पुलिस ने साइबर एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम का किया आयोजन

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट -पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जनपद में छात्रोंआम जनमानस को अपराध एवं अपराधियों के प्रति सजग रहने एवं जागरूकता फैलाए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के तहत पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बंशवालअपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय प्रताप सिंहप्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा बुधवार को पीएमश्री प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता एवं महिला मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साइबर सेल की टीम द्वारा विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपाय के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया पर होने वाले अपराध, साइबर बुलिंग, साइबर अपराधों की प्रकृति, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल तथा ऑनलाइन गेमिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा कभी ना करें तथा अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने और सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क करने से बचें। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल अपने अभिभावकों एवं पुलिस को सूचना देने तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 साइबर क्राइम पर शिकायत दर्ज करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील किया कि वह स्वयं साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहे तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सालय रामनगर, प्रभु नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अविनाश मिश्रा,प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 पंकज कुमार थाना साइबर सेल, म0उ0नि0 सुजाता चटर्जी, म0कां0 सौम्या, म0कां0 सरोजिनी यादव, म0कां0 मंजू देवी,का0 गौरव कुमार आदि शामिल रहे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x