Follow us on

प्राथमिक स्वास्थ्य परिसर में पूरी रात्रि बिजली कटौती से स्वास्थ्य कर्मी गर्मी से रहे। बेहाल

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानियां। कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य परिसर में पूरी रात्रि विद्युत बाधित रहने के कारण उमस से कर्मचारी परेशान रहे। बताया जाता है। की स्वास्थ्य कर्मियों को बिजली आपूर्ति के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाई गई। लेकिन ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने के चलते स्वास्थ्य परिसर में पूरी रात्रि बिजली बाधित होने के कारण कर्मियों के लिए मुश्किल बढ़ा दी है। मोहित कुमार, हीरा लाल, विपिन कुमार सहित आदि स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना रहा कि ट्रांसफार्मर ठीक ढंग से काम नहीं करने के चलते बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रहा था। है। जिसके चलते स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी रात्रि सो भी नहीं पाए। दूसरी तरफ विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि गर्मी बढ़ने से बराबर फाल्ट की समस्या के कारण यह परेशानी आ रही है। केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ रुद्रकांत सिंह ने बताया कि रात में कई बार बिजली गुल होने के कारण उमस से परेशान लोग राहत पाने के लिए छत पर भागकर रहे हैं। लेकिन छतों में बन्दरों की अधिक संख्या में होने के चलते एवं मच्छरों के प्रकोप से सो नहीं पा रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग को सूचना दी गई। लेकिन लापरवाही का आलम यह है। की कोई देखने तक नहीं पहुंचा। सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात्रि समय कर्मियों गर्मी के चलते नींद नहीं पूरी हो पा रही है। नींद न पूरी होने से पूरी दिनर्या खराब हो जा रही है। डॉ रुद्रकांत सिंह ने बताया कि रात्रि समय कभी कभार इमरजेंसी में मरीजों को भर्ती भी कराया जाता है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति की बहुत आवश्यकता पड़ती है। बार-बार बिजली बाधित से जीना दुश्वार हो गया है। 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x