Follow us on

फ्रांस में बसे वाराणसी के लाल नितिन श्रीवास्तव ने उप-मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक, IMS में छात्रों के लिए दान की 20 किताबें

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट                       वाराणसी/गाजियाबादमूल रूप से वाराणसी में जन्मे और पले-बढ़े तथा वर्तमान में फ्रांस के ल्यों में HCLTech फ्रांस में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत लेखक एवं फ्रेंच भाषा विशेषज्ञ नितिन श्रीवास्तव ने अपनी नवीनतम पुस्तक “द आर्ट ऑफ फ्रेंच ग्रामरकी प्रति उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक को भेंट कीनितिन वाराणसी में जन्मे हैं और उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा काशी में ही हुई है, वर्तमान में वह परिवार सहित फ्रांस में निवास कर रहे हैं। उप-मुख्यमंत्री ने लेखक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वाराणसी के लाल का विदेश में रहकर भी भारतीय युवाओं के लिए फ्रेंच भाषा को सरल बनाना गर्व की बात है।इससे पूर्व नितिन ने आईएमएस गाजियाबाद का दौरा किया, जहाँ उन्होंने संस्थान की निदेशक को पुस्तकालय के लिए अपनी पुस्तक की 20 प्रतियां दान कीं।लेखक ने घोषणा की कि वह वाराणसी, गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए _हर सप्ताहांत मुफ्त फ्रेंच क्लास_ का आयोजन करेंगे, ताकि युवा विदेश में पढ़ाई और नौकरी के अवसरों के लिए तैयार हो सकें। उनकी यह पुस्तक फ्रांस की नेशनल लाइब्रेरी (BnF) में भी जमा है।

 

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x