Follow us on

बढ़ी एच,पी गैस की किल्लत, प्रशासनिक अफसरों को कालाबाजारी पर निगाह रखने के निर्देश।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। एच,पी घरेलू गैस की काला बाजारी से हालात सामान्य नहीं है। सर्वर में कुछ गड़बड़ी के कारण बुकिंग में दिक्कत। बताया जाता है। की पश्चिम एशिया के देशों में युद्ध की आग हमारे आप के घरों और खानपान की सुविधा तक पहुंच गई है। एच,पी गैस का संकट गहरा चुकी है। सामान्य दिनों में चौबीस घंटे के भीतर एजेंसी से सिलेंडर की डिलीवरी हो जाती रही है। लेकिन मौजूदा समय में 48 से 72 घंटे बाद भी नहीं पहुंच रहा हैं। व्यावसायिक सिलेंडरों पर रोक के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं की बुकिंग के बाद भी सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। एच,पी गैस एजेंसियों गोदाम के बाहर उपभोक्ता सिलेंडर के लिए कतारों में देखे गए। प्रतिदिन 2000 हजार से अधिक सिलेंडरों की डिमांड रहती है। उपभोक्तओं की शिकायत है। कि बुकिंग भी नहीं हो रही है। व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, सतीश जायसवाल, वीरेंद्र कुमार, सैयद फैजान, अमन शांति कमेटी के सरपरस्त नेसार अहमद खान वारसी, नेहाल खान, माहिर कमाल अंसारी, आरिफ खान वारसी, शाहिद जमाल, दानिश मंसूरी, संजीत यादव, एडवोकेट इमरान नियाजी सहित आदि एच,पी गैस उपभोक्ताओं का आरोप है। कि एच,पी गैस का संचालक कालाबाजारी कर रहे हैं। एजेंसी संचालकों का कहना है कि संकट के कारण डिमांड के अनुरूप डिपो से गैस नहीं मिल पा रही है जिससे देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक सिलेंडरों पर रोक से काफी उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसा लगता है। की सरकार ने व्यावसायिक सिलेंडरों पर रोक लगा दी है। सबसे अधिक मुश्किल उन लोगों को हो रही है। जिनके परिवार में शादी या कोई अन्य समारोह होने हैं। व्यावसायिक सिलेंडर नहीं मिलने से होटल व रेस्टोरेंट संचालकों के साथ कैटरिंग कारोबारी भी परेशान हैं। ऐसा लगता है। की तेल कंपनियों ने व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति पर पूरी तरह रोक लगा दी है। ऐसे में कालाबाजारी चरम पर है। नेसार अहमद खा वारसी ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। लगता है। की सरकार भी सिलेंडर देने से मना कर दिया है। अगर सिलेंडर नहीं मिलेंगे तो घरों की गृहणियां स्कूल कालेज जाने वाले बच्चों और बच्चियों के साथ अन्य लोगों के लिए भोजन कैसे बनाएगी। इस लिए प्रशासनिक अधिकारियों को चाहिए कि कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति नियमानुसार कराए। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक सिलेंडरों की बुकिंग पर फिलहाल रोक लगा दी जाए। और घरेल गैस के लिए उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए पहली प्राथमिकता के श्रेणी में रखा जाए हैं। एसडीएम सुश्री ज्योति चौरसिया ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की काला बाजारी रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। अगर कही से कोई शिकायत काला बाजारी की मिलती है। तो फौरन सूचना दी जाए। उन्होंने कहा कि एच पी गैस के एजेंसी संचालकों सबसे पहले घरेलू गैस उपभोक्ताओं के पास पहुंचाए। उसके बाद व्यावसायिक सिलेडरों को दी जाए। इस संबंध में एच,पी गैस संचालक मुनींद्र ने बताया कि गैस की कमी नहीं है। गैस उसी को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसकी बुकिंग के बाद ओपीडी कन्फर्म हो जाता है। उन्होंने बताया कि डोर टू डोर पहुंचाने में दिक्कत आ रही है। प्रशासन मदद के लिए तैयार डीलर को निर्देशित करते हुए कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर को उपभोक्ताओं डोर टू डोर वितरण शुरू किया जाएगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x