Follow us on

बनारस के बुजुर्ग किसान रोग से पीड़ित होने पर आयुष्मान कार्ड के लिए परिवार सहित लगाईं अखिलेश यादव और राहुल गांधी से गुहार

Share this post:

साक्षी सिंह की रिपोर्ट

वाराणसी – वाराणसी जिले में पिंडरा तहसील के ग्राम सभा छिऊलियां के पीड़ित बुजुर्ग अखिलेश यादव और राहुल गांधी से गुहार लगाई पीड़ित बुजुर्ग जिनका नाम बाबूराम यादव और पत्नी संतोखा देवी जो दोनों लोग रोग से ग्रसीत हैं इनके पास आयुष्मान कार्ड बना हैं लेकिन उससे इलाज नहीं हो पा रहा है इसलिए बुजुर्ग दम्पति को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं अपने इलाज के लिए अपनी जमीन बेच दे रहे हैं घर परिवार बच्चे सब मुशिबत में समय झेल रहे हैं समाज सेवी सुबेदार यादव के हाथ अपने पीड़ा को साझा करते हुए मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं कि आयुष्मान कार्ड से मेरा इलाज हो इसके लिए संसद भवन नई दिल्ली में आयुष्मान कार्ड पर चर्चा करें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव सरकार आयुष्मान कार्ड में संशोधन करने के लिए बिचार बनाएं जिससे देश के लाखों बुजुर्गो को स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु आयुष्मान कार्ड से दवा करा सकें बुजुर्गो के लिए आयुष्मान कार्ड से सभी प्रकार से जांच और इलाज शुलभ हो सकें। समाज सेवी सुबेदार यादव बताते हुए कह रहे हैं कि बाबू राम यादव के हाथ में लकवा का अंश हैं जो काफी दिक्कत होता है और इलाज के लिए पैसे नहीं हैं ऐसे में बुजुर्ग लोग का सरकार के तरफ से आयुष्मान कार्ड ही सहारा है वो भी काम नहीं आ रहा है तो आयुष्मान कार्ड बनने से क्या फायदा सरकार इसपर बिचार करें बुजुर्गो को स्वास्थ्य सुरक्षा आसानी से सुलभ कराने की कृपा करें जिससे बुजुर्गो का भी जीवन खुशहाल और समृद्ध हो सकें।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x