दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के बेलवरियां गांव में निर्माणाधीन मकान के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 10 साल के छात्र आशु पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।
मकान की नींव के लिए जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में बारिश के बाद पानी जमा हो गया था।
CCTV फुटेज से मिला सुराग: सुबह 11 बजे से लापता बच्चे की परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पास के मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज से बच्चा निर्माणाधीन मकान की ओर जाता दिखाई दिया।
दोपहर 2 बजे निकला शव: पानी से भरे गड्ढे में तलाश करने पर दोपहर 2 बजे बच्चे का शव बाहर निकाला गया।
अस्पताल में मृत घोषित: डायल 112 की मदद से परिजनों द्वारा दीनदयाल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने आशु को मृत घोषित कर दिया।
एक साल में दूसरी मौत: मृतक कक्षा 2 का छात्र था। महज एक वर्ष पूर्व ही परिवार की 5 वर्षीय बेटी की बीमारी से मौत हुई थी।
पुलिस जांच जारी: शिवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की वैधानिक जांच में जुट गई है।