Follow us on

सीएमओ ने मण्डलीय चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण,दिये आवश्यक निर्देश 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी –मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेन्द्र प्रताप सिंह ने बुधवार को श्री शिव प्रसाद गुप्त मण्डलीय जिला चिकित्सालय कबीरचौरा का निरीक्षण कर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं एवं आकस्मिक सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आकस्मिक कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया तथा भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य, बीमारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं एवं उपचार व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। सीएमओ ने आकस्मिक कक्ष में उपस्थित चिकित्सकों से वार्ता कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि आने वाले प्रत्येक मरीज को तत्काल एवं आवश्यकतानुसार चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाये तथा तथा मरीजों एवं उनके तीमारदारों के साथ संवेदनशील एवं सेवा भाव से व्यवहार किया जाए। सीएमओ ने चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ को निर्देश दिया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक बिलम्ब स्वीकार नहीं किया जायेगा।डा.सिंह ने अस्पतालों की स्वच्छता, वार्डों में मरीजों की सुविधा, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा चिकित्सकीय सेवाओं की नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा में उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि चिकित्सालय में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध है

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x