Follow us on

बी.एल.डब्ल्यू. मजदूर संघ ने मनाया विश्वकर्मा पूजा एवं राष्ट्रीय श्रम दिवस समारोह

Share this post:

वाराणसी कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट-, 17 सितम्बर। बी.एल.डब्ल्यू. मजदूर संघ (भारतीय मजदूर संघ संबद्ध) के विश्वकर्मा पूजा एवं राष्ट्रीय श्रम दिवस समारोह में श्रमिकों की एकजुटता, श्रम की गरिमा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का संदेश प्रमुखता से उभरा। गुरुवार को आयोजित भव्य समारोह में बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने सहभागिता कर भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया तथा श्रमिक हितों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विचार व्यक्त किए।

समारोह के मुख्य अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के डीन प्रो. सुजीत कुमार डूबे ने कहा कि श्रमिक वर्ग किसी भी राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला होता है। उन्होंने कहा कि तकनीकी दक्षता, अनुशासन एवं श्रम के सम्मान से ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री नितिन जी ने अपने संबोधन में कहा कि श्रम केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने श्रमिकों से संगठन, समर्पण एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि गंगा सेवा समिति के प्रांतीय संयोजक श्री दिवाकर जी ने श्रमिकों के सामाजिक एवं औद्योगिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देश की आर्थिक प्रगति में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का संचालन बी.एल.डब्ल्यू. मजदूर संघ के महामंत्री श्री राकेश कुमार पाण्डेय ने किया। उन्होंने संगठन द्वारा श्रमिक हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए बी.एल.डब्ल्यू. मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों को विश्वकर्मा पूजा एवं राष्ट्रीय श्रम दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के अंत में श्रमिक एकता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ समारोह संपन्न हुआ। उपस्थित कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से सुरक्षित कार्यस्थल, समृद्धि एवं संगठन की उन्नति की कामना की

इस अवसर पर बी आर एम एस के राधा बल्लभ, एएफए कृष्ण मोहन तिवारी, नवीन सिन्हा, राहुल पाण्डेय, एस पी सिंह, नरेंद्र कुमार मिश्र, रुपा सिंह, किरण सिंह, दीपिका दुबे, पिंकी सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश विश्वकर्मा, रंग बहादुर यादव, राहुल शर्मा, अखिलेश राय, सुनील यादव, हिमांशु रंजन, संदीप तिवारी, अश्विनी यादव, अमित मिश्रा, अविनाश पाठक के साथ सैकड़ों संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x