रिपोर्ट कार्यालय प्रतिनिधि
*बहराइच* स्थानीय पुलिस लाइन में आज दिनांक 26 अप्रैल, 2026 को ट्रेनिंग की समाप्ति पर भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रशिक्षु हिमांशु उर्फ सत्यम तिवारी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए टोली नंबर-7 के कमांडर के रूप में परेड का शानदार नेतृत्व किया।
हिमांशु की इस उपलब्धि पर उनके परिवार में हर्ष का माहौल है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उनके बाबा श्री सूर्य नारायण तिवारी बड़े पापा अशोक तिवारी (वरिष्ट उप-निरीक्षक, थाना राजा तालाब, वाराणसी) सहित संतोष तिवारी, सुनीता, सुनील, हीर, विनोद और ममता तिवारी उपस्थित रहे। साथ ही राम जी तिवारी, भाई श्लोक, शिवम और बहनें रोशनी, मानसी व शिवानी ने भी शिरकत की। हिमांशु तिवारी के बड़े भाई और भाभी आलोक तिवारी आशुतोष तिवारी, रागिनी तिवारी, गरिमा तिवारी, बहन अंजलि तिवारी बहनोई ज्ञानेंद्र शुक्ला, बच्चे अथर्व तिवारी, पथ तिवारी शताक्षी तिवारी,गुड्डू मिश्रा व अन्य परिजनों ने हिमांशु को कंधे पर सितारे सजा देख आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।