Follow us on

भाजपा महानगर वाराणसी के नवगठित पदाधिकारियों का परिचय*व सम्मान समारोह* *संपन्न

Share this post:

वाराणसी कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट

आज दिनांक 25 अगस्त 20226 को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय गुलाब बाग पर नवगठित कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों का भव्य परिचय एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वर भाई पटेल रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पर्चन एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया।मुख्य अतिथि जगदीश ईश्वर भाई पटेल ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के समर्पण और पुरानी पीढ़ियों के संघर्ष को याद करते हुए कहा, “वर्षों से कार्यकर्ताओं के बहाए पसीने से जो संगठन की पूंजी खड़ी हुई है, उसी की बदौलत आज पार्टी इस मुकाम पर है। पद मिलना चौराहे पर रौब दिखाने के लिए नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और विनम्रता का प्रतीक है। जैसे आम से लदा पेड़ झुक जाता है, वैसे ही पद मिलने पर कार्यकर्ता में अधिक लचीलापन और समझदारी आनी चाहिए।” उन्होंने वर्ष 2027 के लक्ष्यों और 2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए सेवाभाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित महानगर प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने कार्यकर्ताओं को स्व-अनुशासन और स्व-आकलन का मंत्र दिया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपनी एक ‘चरित्र पत्रिका’ (सेल्फ-असेसमेंट) बनाएं और प्रतिवर्ष 5 प्रमुख बिंदुओं पर अपना आकलन करें।

आपके व्यक्तिगत प्रयास से पार्टी का कितना विस्तार हुआ?

आपके प्रयास से कितने नए कार्यकर्ता संगठन से जुड़े?

आपके व्यवहार से कितने कार्यकर्ता नाराज हुए (जिसे माइनस मार्किंग दी जाए)?

आपने कितने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया?

संगठन के लिए आपका सामाजिक व संगठनात्मक योगदान कितना रहा?

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर चलने वाला सामाजिक आंदोलन है, जहाँ व्यक्ति से बड़ी पार्टी और पार्टी से बड़ा देश होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत है। उन्होंने नए गठित पदों और मिली जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहने पर बल दिया और कहा कि कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम और समर्पण से ही पार्टी आज इस ऊँचाई पर पहुँची है।

कार्यक्रम का कुशल संचालन महानगर उपाध्यक्ष राहुल सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अशोक जाटव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद साधना सिंह,पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रेम कपूर , विद्यासागर राय ,विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी,धर्मेंद्र सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमील पाण्डेय,विनोद गुप्ता, कुसुम सिंह पटेल, गीता शास्त्री, निर्मला सिंह पटेल, पूजा दीक्षित, जगन्नाथ ओझा, मधुप सिंह, अजय गुप्ता, अमित खरे, नवीन कपूर, प्रमोद यादव मुन्ना,राकेश जायसवाल, साधना वेदांती, योगेश वर्मा,प्रीति सिंह, महिमा चिंतक, सुमित मिश्रा, अमित चौरसिया, अनिल उपाध्याय ‘अप्पू’, साधना पाण्डेय, कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, और मीरा गुप्ता सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x