वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी — जनपद में वारण्टी और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध नृपेन्द्र कुमार के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर दुर्गा सिंह की पुलिस टीम द्वारा 80 लाख रुपए का अमानत में ख़यानत करने वाले अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम जलका नगरा थाना अम्बा जिला मुरैना मध्य प्रदेश को गुरूवार को रेलवे कालोनी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर दुर्गा सिंह ने बताया कि थाना भेलूपुर पर पिछले दिनों पांच से छः अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कृषि उत्पादक सामानों को क्रय करने से संबंधित 80 लाख रुपया वादी मुकदमा के अस्थाई कर्मचारी बजरंग सिंह पुत्र भानु प्रताप निवासी खलक का पूरा, सरोन, तहसील पोर्शा जिला मौरैया मध्य प्रदेश को वादी मुकदमा के परिचित एक व्यक्ति के घर में घुसकर हुण्डई संख्या हुंडई क्रेटा कार से बंदूक की नोक पर मारपीट करने, बंधक बनाकर लूट लेने, जान से मारने की धमकी देने आदि आरोपों के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसके आधार पर भेलूपुर पुलिस द्वारा तत्परता बरतते हुए एक अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र गोपाल सिंह को मुखबिर की सूचना पर रेलवे कालोनी के पास से गिरफ्तार किया गया शेष अभियुक्त फरार रहे जिनकी तलाश जारी है। फरार अभियुक्तों में बजरंगी सिंह पुत्र भानु प्रताप निवासी खलक का पूरा थाना नगर जिला मुरैना मध्य प्रदेश, दूसरे का रामू तोमर निवासी ग्राम ढका नगरा थाना नगरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश, तीसरे का विशाल तोमर निवासी ग्राम ढका नगरा थाना नगरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश और चौथे का नाम विपिन तोमर निवासी ग्राम ढका नगरा थाना नगरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश के नाम शामिल हैं। जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 333/127(2),115(2), 351(2),310(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर दुर्गा सिंह, निरीक्षक अपराध सत्यप्रकाश, उ0नि0 पवन कुमार पाण्डेय,आरक्षी सूरज कुमार भारती आदि शामिल रहे।
https://chat.whatsapp.com/CV1x04JnT9pHVTyDghnZ0w?mode=gi_t