Follow us on

मड़िहान के संतनगर में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 203 मरीजों का हुआ उपचार, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बांटी दवाएं

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर: जनपद के मड़िहान क्षेत्र स्थित संतनगर में रविवार को समाजसेवा और जनस्वास्थ्य की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। डॉ. एस. पी. पटेल, राष्ट्रीय सचिव (चिकित्सा) एवं अध्यक्ष, भूमि विकास बैंक लालगंज के नेतृत्व में श्री संत राम मौर्य के आवास के सामने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 203 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।शिविर में पहुंचे अधिकांश मरीज घुटनों और कमर के दर्द, त्वचा रोग, पेट संबंधी समस्याओं, सिरदर्द तथा सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से पीड़ित पाए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की विस्तार से जांच कर उन्हें उचित उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी। चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने वालों में डॉ. एम. बी. शर्मा, डॉ. विकास यादव, डॉ. शालिनी पटेल, डॉ. नवेंदु पटेल, डॉ. ओ. पी. सिंह तथा डॉ. नव वर्षा पटेल शामिल रहे। वहीं पैरामेडिकल टीम में सीमा मौर्य, दीपक मौर्य, संजीव प्रजापति, सरिता गौतम, शिवम मौर्य और हर्ष मौर्य ने सक्रिय सहयोग दिया।

कार्यक्रम का संचालन पप्पू पटेल ने किया। शिविर के सफल आयोजन में डॉ. संगीत कुमार एवं श्री संत राम मौर्य का विशेष योगदान रहा। स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x