Follow us on

मतदाता सूची में समान विवरण वाले मतदाताओं की जांच कराने हेतु सपा ने दिया ज्ञापन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — जिला समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय सचिव रजत कुमार के नेतृत्व में सोमवार को मतदाता सूची में डुप्लीकेट एवं समान विवरण वाले मतदाताओं की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही करने के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। सपा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि मतदाता सूची के परीक्षण के दौरान कुछ ऐसे मतदाता सामने आए हैं जिनकी प्रविष्टियां डुप्लीकेट अथवा समान विवरण वाली प्रतीत होती हैं। इन प्रविष्टियों की स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच करवाकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग किया गया। ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग की गई यदि जांच में किसी एक व्यक्ति की एक से अधिक प्रविष्टियां पाई जाती हैं तो निर्वाचन आयोग के अनुसार आवश्यक कार्रवाई किया जाए, साथ ही फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 को संबंधित ईआरओ कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर नियमानुसार प्रतिदिन प्रदर्शित किए जाने तथा मतदाता सूची से संबंधित जांच एवं कार्रवाई सूचना उपलब्ध कराया जाये। प्रतिनिधिमंडल रजत कुमार के साथ साथ विवेक जोसेफ,अमन यादव, अंकित यादव,साहिल खान,सलीम खान समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x