Follow us on

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं वाराणसी जिला प्रशासन के मध्य हुआ एमओयू

Share this post:

कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण योजना ‘गरीबी उन्मूलन हेतु जीरो पॉवर्टी – उत्तर प्रदेश अभियान’ के अंतर्गत हुआ समझौता

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में वाराणसी जिला प्रशासन के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक ‘गरीबी उन्मूलन हेतु जीरो पॉवर्टी – उत्तर प्रदेश अभियान’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 12.36 लाख अति निर्धन परिवारों को चिन्हित किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के विश्वविद्यालय एवं उच्च शिक्षण संस्थान, अकादमिक संसाधनों, विद्यार्थियों की सहभागिता तथा ज्ञान आधारित हस्तक्षेप द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर जीरो पॉवर्टी परिवारों के सदस्यों के कौशल विकास, जॉब हेतु प्लेसमेंट एवं उनमें उद्यमिता के विकास हेतु कार्य करेंगे। इसी मद्देनजर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं वाराणसी जिला प्रशासन के मध्य एमओयू हुआ। जिला प्रशासन के तरफ से मुख्य विकास अधिकारी इस कार्य की देख रख करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्य का अनुश्रवण स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा नियमित रूप से किया जाएगा। एमओयू को हस्ताक्षर करने के दौरान कुलपति प्रो. त्यागी के अलावा काशी विद्यापीठ से वित्त अधिकारी हरि शंकर मिश्रा, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, निदेशक आउटरीच प्रो. संजय एवं जिला प्रशासन की तरफ से वीरेंद्र कुमार सिंह व श्याम बिहारी मौर्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x