ब्यूरो चीफ अरविंद प्रसाद की रिपोर्ट
चंदौली: अति पिछड़ा समाज महा समाज राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के तत्वाधान में महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जहां मंच पर फुले जी के चित्र के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर मुख्य अतिथि इंजीनियर श्रीकांत साहू एवं संचालन कर रहे ओम प्रकाश गुप्ता. कई गणमान्य अतिथियो और समाज सेवियो को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया उपस्थित.इंद्रजीत शर्मा. लल्लन शर्मा. बाल मुकुंद गुप्ता. विनोद गुप्ता. राकेश मौर्य. दिलीप पासवान.संजय गुप्ता. चुन्नीलाल प्रजापति भागीदारी पार्टी सदस्य. राम नगीना बिंद एडवोकेट. वाचस पति साहू. हरी लाल साहू. कैलाश प्रसाद. आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद वक्ताओं ने महात्मा फुले के सामाजिक योगदान, शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों और समानता के संदेश को विस्तार से बताया। वक्ताओं ने कहा कि फुले जी ने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष कर शिक्षा और समान अधिकारों की अलख जगाई, जो आज भी प्रासंगिक है।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों से फुले जी के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन