Follow us on

महिला शक्ति केन्द्र पर तीन दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला का हुआ आयोजन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता 

वाराणसी — राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित महिला शक्ति केंद्र विषय पर उपायुक्त स्वत: रोजगार रोजगार पवन सिंह के दिशा निर्देश पर तीन दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन दिनांक 6 से 8 अप्रैल 2026 को सामुदायिक आधारित प्रशिक्षण केंद्र जक्खिनी आराजी लाइन वाराणसी में किया गया। इस प्रशिक्षण में समस्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ब्लॉक आराजी लाइन के समस्त सीएलएफ पदाधिकारी और सामाजिक उप समिति की महिलाएं शामिल हुईं। साथ ही जिला मिशन मैनेजर प्रदीप केसरवानी, ब्लॉक मिशन मैनेजर नीरज सिंह, प्रशिक्षक सीमा देवी,टीआरआई से अयाज और अन्य लोग शामिल रहे। इसका कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को सामाजिक रूप से सशक्त बनाना एवं उन्हें घरेलू हिंसा जैसे आंतरिक बाधाओं से निजात दिलाना है। साथ ही बाह्य रूप से प्रचारित कुरीतियों जैसे बाल विवाह को दूर करने के साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य पोषण और कानूनी अधिकारों पर जागरूक करना है। आगामी दिनों में जेंडर फोरम का गठन करते हुए महिला बाल विकास और उन्हें सरकारी योजनाओं के साथ जोड़ते हुए वन स्टाप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, महिला पुलिस स्वयंसेवक आदि के सामंजस्य एवं सहभागिता से गांव तथा ब्लॉक स्तर के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करने तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने की योजना है। इस कार्यशाला से ग्रामीण परिवेश की महिलाओं में आत्मविश्वास और चुनौतियों से निपटने के साथ ही उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकेगा और वह समाज में अपनी भूमिका को मजबूत करेंगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x