Follow us on

मिर्जापुर जनपद के ड्रमंडगंज में रात में भीषण सड़क हादसा 11 लोगों की मौत

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट                              मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में बोलेरो में टक्कर के चलते आग लग गई। हादसे में एक कार दो ट्रक के बीच में फंस गई। भीषण हादसे में अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है ।मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है.

मिर्जापुर जनपद के ड्रमंडगंज में रात में भीषण सड़क हादसाहो गया । जिसमें एक ट्रक ने कार और बोलेरो को टक्कर मार दी , जिसके चलते गाड़ियों में आग लग गई । भीषण सड़क हादसे में मौके पर ही 11 लोगों की मौत की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर ने कर दी है । मृतकों में कौन-कौन है अभी इनकी पहचान नहीं हो पाई है परंतु एक बोलेरो गाड़ी मिर्जापुर की जबकि दूसरी कर सोनभद्र की बताई कि है , पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है यातायात सुचारू रूप से मार्ग पर चालू हो सके इसके लिए भी प्रयास किया जा रहे हैं

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और एसपी अपर्णा रजक कौशिक मौके पर पहुंची। एसपी ने बताया कि बुधवार को सायंकाल करीब साढे आठ बजे सूचना मिली कि ड्रमंडगंज के भैंसोड़ इलाका में हादसा हो गया है । बताया गया कि एक ट्रक पीछे से आ रही थी ब्रेक फेल होने पर दूसरी ट्रक को मारते हुए आगे बढ़ी। दोनों के बीच में अल्टो कार फंस गई। एक अन्य बोलोरो गाड़ी में टक्कर लगी तो उसमें आग लग गई । स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य जारी है । अब तक 11 लोगों की मौत हुई है । मौके पर पुलिस की टीम में मौजूद हैं । लगातार कार्रवाई किया जा रहा है । रूट डायवर्जन करके वाहनों को आगे बढ़ाया जा रहा है । एक ट्रक बिहार तो दूसरा मध्य प्रदेश का है, जबकि अल्टो कार सोनभद्र और बोलेरो मिर्जापुर की है ।हादसे में बोलेरो सवार 8 लोग जिंदा जल गए हैं।

बाईट अपर्णा रजक कौशिक एसपी. गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x