Follow us on

मिर्जापुर पति ने पत्नी की हत्या प्रशासन जांच में जुटी

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट

मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पति ने कथित रूप से खाना न बनने के विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है।

कटरा कोतवाली पुलिस को हत्या की सूचना मिली। बताया गया कि हनुमान पड़रा मोहल्ला निवासी कपूर, जो एक कारपेट कंपनी में मजदूरी करता है, शनिवार की रात शराब के नशे में घर पहुंचा। घर आने के बाद पत्नी 54 वर्षीय चंदा से खाना न बनने को लेकर उसका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर कपूर ने पास में रखे प्रेशर कुकर से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

गंभीर चोट लगने से चंदा मौके पर ही गिर पड़ी और अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों के अनुसार, रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। आरोप है कि वारदात के बाद कपूर नशे की हालत में झोपड़ी में ही सो गया। रविवार पूर्वाह्न जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही कटरा कोतवाली प्रभारी बैद्यनाथ, देहात कोतवाली प्रभारी अमित मिश्र, सीओ सिटी विवेक जावला तथा फॉरेंसिक टीम के साथ एसपी सिटी नितेश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी पति कपूर को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को हत्या का कारण बताया जा रहा है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x