Follow us on

मिर्जापुर पुलिस ने बरामद किया 32 लाख का मोबाइल,  बरामद बरामद

Share this post:

रिपोर्ट : गुफरान अहमद                                  मिर्जापुर पुलिस ने खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 234 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई गई है। शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक एवं सीओ सिटी विवेक जावला ने मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और सभागार में एक साथ थैंक्यू यू मिर्जापुर पुलिस की आवाज गूंज उठी।  आमजन के गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला के नेतृत्व में एसओजी और सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल तथा मोबाइल मिसिंग प्रार्थना पत्रों के आधार पर तकनीकी विश्लेषण कर बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने विभिन्न जिलों और राज्यों में सक्रिय मोबाइल नेटवर्क की निगरानी कर मोबाइलों को ट्रेस किया। लगातार तकनीकी सर्विलांस और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए मोबाइलों को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया गया। अमरनाथ और चिरंजीव पाण्डेय ने बताया कि उन्हें 4 साल बाद मोबाइल मिला। कई लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि उनका मोबाइल वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस की मेहनत से उन्हें उनका कीमती फोन वापस मिल सका।

मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए जागरूक भी किया। अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल गुम होने पर सबसे पहले नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं अथवा प्ले स्टोर से UPCOP ऐप डाउनलोड कर e-FIR पंजीकृत करें। इसके साथ ही मोबाइल में लगी सिम को तुरंत बंद कराकर उसी नंबर का नया सिम निकलवाना चाहिए।

पुलिस ने बताया कि गूगल पर उपलब्ध CEIR पोर्टल पर मोबाइल का IMEI नंबर, खरीद का बिल, मोबाइल गुम होने का स्थान और धारक का विवरण दर्ज कर शिकायत करने पर मोबाइल ट्रैक करने में आसानी होती है। CEIR पोर्टल मोबाइल चोरी अथवा गुम होने की स्थिति में IMEI नंबर ब्लॉक कर देता है, जिससे उसका दुरुपयोग रोका जा सकता है।

मोबाइल बरामदगी अभियान में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी आशुतोष सिंह, मुख्य आरक्षी नितिन सिंह, मुख्य आरक्षी अमित कुमार सिंह तथा आरक्षी सत्यम सिंह सहित एसओजी/सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

बाईट : अपर्णा रजक कौशिक, एसपी, मिर्जापुर

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x