गुफरान अहमद की रिपोर्ट
मिर्जापुर में रविवार को दवा कारोबारियों की बड़ी प्रांतीय बैठक आयोजित हुई। OCDUP की इस बैठक में प्रदेश के 58 जिलों से दवा व्यवसायी प्रतिनिधि और पदाधिकारी पहुंचे। बैठक में कारोबारियों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। साथ ही मांगों को शासन और संबंधित विभागों तक मजबूती से पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
मिर्जापुर के पंचतला रिसॉर्ट में आयोजित OCDUP की प्रांतीय बैठक में दवा कारोबारियों की एकजुटता देखने को मिली। कार्यक्रम में AIOCD के राष्ट्रीय महामंत्री राजीव सिंघल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। OCDUP के प्रांतीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह और महामंत्री सुधीर अग्रवाल समेत संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक में सरकारी नीतियों और नियमों से कारोबारियों के सामने आने वाली व्यावहारिक परेशानियों, दवा कंपनियों से जुड़ी समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा हुई। संगठन ने समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी रणनीति बनाने और जायज मांगों को शासन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक की मेजबानी दवा विक्रेता समिति, मिर्जापुर ने की। समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी ने इसे जनपद के लिए गौरव का अवसर बताया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।