Follow us on

मिर्जामुराद पुलिस द्वारा दहेज हत्या के संबंध में 03 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

Share this post:

पुलिस उपायुक्त कार्यालय, गोमती ज़ोन कमिश्नरेट वाराणसी

 जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट                          वाराणसीथाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा दहेज हत्या के संबंध में 03 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार 

आज दिनांक 17.04.2026 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0100/2026, धारा 85/80(2)/3(5) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित 03 अभियुक्त/अभियुक्ता—पति सुजीत कुमार सिंह, ससुर तेजबहादुर व सास मुनका देवी—निवासीगण ग्राम लच्छापुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 12.04.2026 को मृतका के देवर अजीत पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा थाना मिर्जामुराद पर लिखित सूचना दी गई कि उसकी पुत्री पूनम पटेल का विवाह वर्ष 2020 में हुआ था। विवाह के पश्चात ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल, टीवी व अतिरिक्त ₹5 लाख की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। दिनांक 10.04.2026 को पीड़िता ने फोन कर उत्पीड़न की जानकारी दी। अगले दिन दिनांक 11.04.2026 को पीड़िता के देवर अजीत पटेल द्वारा कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। प्रकरण में अन्य परिजनों की संलिप्तता के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः*

• तेजबहादुर पुत्र स्व0 रामधनी, उम्र 56 वर्ष (ससुर)

• सुजीत कुमार सिंह पुत्र तेजबहादुर, उम्र 38 वर्ष (पति)

• मुनका देवी उर्फ चमेला देवी पत्नी तेजबहादुर, उम्र 52 वर्ष (सास)

निवासीगण: ग्राम लच्छापुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

• उ0नि0 धीरज कुमार सिंह, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी

• उ0नि0 अशोक कुमार चन्द, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी

• उ0नि0 रामयश निषाद, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी

• म0उ0नि0 सुमन साहू, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी

• का0 रामाश्रय सरोज, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x