वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी — जनपद में मई 2026 के दौरान आए आंधी तूफान, बेमौसम बरसात एवं अत्यधिक तापमान जैसी मौसमी घटनाओं से प्रभावित किसानों के लिए उद्यान विभाग द्वारा महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिला उद्यान अधिकारी वाराणसी सुभाष कुमार ने बताया कि जिन किसान भाइयों की औद्यानिक फसलें जैसे- आम, अमरूद, केला, ड्रैगन फ्रूट आदि मौसम के प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वे अपनी फसल क्षतिग्रस्त का फोटोग्राफ, भू-अभिलेख एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित तीन दिनों के भीतर जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय कचहरी वाराणसी में संपर्क कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि किसानों को समय से आवेदन करने पर विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्यवाही सूनिश्चित की जाएगी। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में अपने अभिलेख सहित कार्यालय में उपस्थित होकर जानकारी उपलब्ध करायें। अधिक जानकारी के लिए सुभाष कुमार जिला उद्यान अधिकारी वाराणसी-मो0नं0-9151066937 तथा उद्यान निरीक्षक सुधांशु कुमार-मो0 नं0- 9450779617 से संपर्क कर सकते हैं।