Follow us on

राखी देकर लौट रहे युवक की सांड़ से टक्कर,मौत

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट.                       वाराणसी। ​शिवपुर के दादूपुर रिंग रोड पर शाम करीब 4:30 बजे एक भीषण दुर्घटना में लोढ़ान गांव निवासी 28 वर्षीय संदीप कुमार की जान चली गई। राजातालाब से राखी देकर बाइक से लौटते समय यू फंटेसिया वॉटर पार्क मार्ग पर अचानक सांड़ टकराने से यह हादसा हुआ।सूचना पर पहुंची पुलिस संदीप को तुरंत पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया 

घर पर स्वाति और मुस्कान कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए भाई का रास्ता देख रही थीं, लेकिन अचानक पहुंची मौत की खबर से त्यौहार मातम में बदल गया।

​शोक में डूबा परिवार: मृतक अपने पीछे पत्नी काजल, दो मासूम बच्चों, मां संजू देवी और छोटे भाई को छोड़ गए हैं। पूरे गांव में शोक की लहर है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x