सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया रक्षा बंधन का त्योहार। रक्षा बंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधी तो भाइयों ने उनकी रक्षा का भरोसा दिया। इस दौरान सड़कों पर भी लोगों की काफी चहल-पहल दिखी। उपहार की दुकानों पर भाई बहन एक साथ खरीदारी करते देखे गए। रक्षा बंधन पर भाई-बहन दूर-दराज से खिंचे चले आते है। मंदिरों में भी पूजा पाठ कर बहनों ने भाई की लंबी आयु की प्रार्थना की। इस बार का रक्षा बंधन शुक्रवार को मनाया गया। हालांकि शुक्रवार को पूरे दिन यह सिलसिला चलता रहा। राखी, चंदन, मिठाई, कुमकुम, दीपक सजाकर बहनें भाइयों के सामने पहुंच गईं। नहा-धोकर पहले से तैयार भाइयों की कलाई को रंग-बिरंगी राखी से सजा दिया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई। भाइयों ने उपहार दिया। बहनों ने उनकी लिए लंबी आयु और समृद्धि की कामना की तो भाइयों ने बहन के लिए भी सुखमय जीवन की प्रार्थना की। रक्षा बंधन से पहले से ही बाजार में उपहार, मिठाई और राखी खरीदने की भीड़ प्रतिष्ठानों पर लगी रही। त्योहार का महत्व इस बात से भी लगाया जा सकता है कि कस्बा बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्र में राखी बेचने वालों की दुकानें सजी थीं। यही हाल मिठाई वाली दुकानों की भी रही। कस्बा बाजार सहित स्टेशन बाजार में मिठाई और राखी की दुकानों को सजते देखा गया। सबसे अधिक उत्सुकता छोटे-छोटे भाई बहनों में थी। रंग बिरंगी पोशाक और हाथ में राखी बंधवा कर बच्चों ने खूब मौज मस्ती की। बच्चों ने आइसक्रीम, चाकलेट की भी खूब खरीदारी की। बताया जाता है। कि
जेल में भाइयों से मांगा अच्छा इंसान बनने का उपहार
जेल की दीवारें भी प्यार के इस त्योहार पर पसीज गईं। शुक्रवार को इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियां अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए उत्सुक रही। मुन्ना गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता उर्फ सोनू, सुनील कुमार गुप्ता उर्फ गब्बर, अनिल कुमार मद्धेशिया, पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता सहित आदि लोगों ने बताया कि राखी बांधने पहुंची किसी भी बहन को मायूस होने नहीं दिया जाना चाहिए। राखी बांधने के बाद से बहनों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। खिलखिलाती हुई बाहर निकल रही थीं। उन्होंने बताया कि बहनों ने अपने भाई की कलाई में राखी बांधकर लंबी उम्र और सेहत के लिए दुआएं मांगीं। इस दौरान सड़कों पर पूरे दिन भाई बहनों का आवागमन देखा गया। कहीं भाई ने अपनी बहन के घर जाकर राखीं बंधवाया तो कहीं बहन ही खुद भाई के पास पहुंच कर राखी बांधकर आशीर्वाद लिया। समाज सेवी चंदन तिवारी, गिरधारी सिंह, अरविंद सिंह ने कहा कि भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व पर जगह-जगह बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्यार की डोर रक्षा बांध कर उनके दीर्घायु की कामना की। बहनों को आशीर्वाद देकर भाइयों ने उनकी सुरक्षा का विश्वास दिलाया। रितेश वर्मा, हेमंत यादव, शिक्षक अरविंद सिंह, अमीन अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर सुखमय जिंदगी के लिए आशीर्वाद लिया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने बताया कि राखी बांधने के बाद बहन को उनकी रक्षा का वचन दिया। उन्होंने कहा कि राखी तो भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। शाहिद जमाल मंसूरी, दानिश मंसूरी, अफजाल मंसूरी, ताबिश मंसूरी, अमन शांति कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी, असलम पान वाले, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के तहसील अध्यक्ष इजहार खान, आरिफ खान वारसी, आसिफ मंसूरी, हयात खान वारसी, आरिफ मंसूरी, माहिर कमाल अंसारी, नसीर मंसूरी, सद्दाम राइन, शौकत अली मंसूरी सहित आदि मुस्लिम भाइयों ने बताया कि भाई बहन के अटूट प्रेम बंधन यानि रक्षा बंधन का पर्व संप्रदाय व जाति पाति कोई मायने नहीं रखता।