Follow us on

एसबीआई एटीएम (SBI ATM) से कटा-फटा नोट निकलने पर उपभोक्ता परेशान हुआ

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। एसबीआई एटीएम (SBI ATM) से कटा-फटा नोट निकलने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसे आसानी से बदला जा सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, एटीएम से निकले खराब नोटों को बदलने की जिम्मेदारी सीधे बैंक की होती है। एटीएम से निकली ट्रांजैक्शन स्लिप (रसीद) को सुरक्षित रखें। एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के सामने कटे-फटे नोटों को स्पष्ट रूप से दिखाएं। यह इस बात का सबूत होगा कि नोट एटीएम से ही निकले हैं। पालिका कर्मी बाबू अंसारी मोहल्ला अंसारियां शुक्रवार को जूनियर हाई स्कूल हेतिमपुर के बगल में यादव कटरा में एसबीआई एटीएम से धनराशि निकालने पहुंचा। जैसे ही 7000 हजार निकाला। सभी के सभी नोट कटे फटे निकला।

बैंक खातेदार हैरान परेशान रहा। क्यों कि जरूरी सामग्री खरीदना था। कटे फटे नोट कोई दुकानदार लेने को तैयार नहीं हुआ। बता दें कि घबराने की जरूरत नहीं है। जिस बैंक के एटीएम से पैसे निकाले हैं। उसकी नजदीकी शाखा (Branch) में जाएं। और बैंक मैनेजर के नाम एक आवेदन लिखें। इसमें ट्रांजैक्शन की तारीख, समय, एटीएम की लोकेशन और नोटों की संख्या लिखें। आवेदन के साथ ट्रांजैक्शन स्लिप लगाकर काउंटर पर दें। बैंक आपके नोट तुरंत बदल देगा या आपके खाते में पैसे क्रेडिट कर देगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x