सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानियां। वाराणसी रेंज के डीआईजी (पुलिस उप-महानिरीक्षक) वैभव कृष्ण पुलिस आला अफसरों के साथ हरपुर स्थित परशुराम मंदिर दर्शन करने के बाद कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट पहुंचकर गंगा नदी में आई बाढ़ का जायजा लिया। गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली। तथा इस दौरान बढ़ती जलस्तर की स्थिति को देखा। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों ने लगातार निगरानी, राहत शिविरों की तैयारी, घर-घर जागरूकता और त्वरित बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जलस्तर, जल प्रवाह और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और सभी तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान गंगा नदी के वर्तमान जलस्तर, प्रवाह, तटवर्ती क्षेत्रों और निचली आबादी में जलभराव की संभावनाओं की जानकारी गई। तथा ऐसे संवेदनशील स्थानभी चिह्नित किया, जहां जलस्तर बढ़ने पर लोगों के प्रभावित होने की आशंका है। बाढ़ से सबसे ज्यादा सबलपुर कला, मंझरिया गांव के तटवर्ती इलाका बाढ़ से कटान होने लगी है। जिसपर उन्होंने जलस्तर व प्रवाह की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलस्तर में होने वाले प्रत्येक बदलाव की नियमित समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों और नियंत्रण कक्ष को तत्काल जानकारी दी जाए। और संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहले से चिन्हित राहत शिविर, पहुंच मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता और राहत-बचाव के संसाधन सक्रिय स्थिति में रखे जाएं। ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को बिना देरी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। उक्त मौके पर एसपीसिटी राकेश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, सुधीर शुक्ला, दीपक मिश्रा, अनूप राय, विमलेश कुमार आदि मय पुलिस बल मौजूद रहे।