Follow us on

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया। 

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट 

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरूईन गांव के राजकिशोर सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए, के. पाण्डेय तथा प्रबंधक उपेन्द्र सिंह की अगुवाई में मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रचलित कर राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ पंकज कुमार चौधरी रहे । मुख्य अतिथि ने स्वयं सेवकों से समाज के प्रति सेवा भाव रखने की तथा राष्ट्र निर्माण में आगे आने की अपील की। कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम शुक्ला ने सात दिनों में किए गए कार्यों को लोगों को बताया कार्यक्रम तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश यादव द्वारा पढ़ा गया। इसी क्रम में नौरंग सिंह महाविद्यालय, करमहरी के प्राचार्य डॉ अजय कुमार सिंह एवं प्रबन्धक रणविजय सिंह की अगुवाई में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य श्री संजय सिंह जी रहे। समापन समारोह का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिलीप सिंह द्वारा किया गया। समापन समारोह में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जी द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया उसके उपरान्त दीप प्रज्वलित किया गया। हमारी परम्परा के अनुसार मुख्य अतिथि माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गान, राष्ट्रगान एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय गणमन व्यक्तियों सहित राजकिशोर सिंह महाविद्यालय के के के राय, आलोक कुमार राय , दयाशंकर सिंह, प्रमोद यादव, संजय सिंह, एवं नौरंग सिंह महाविद्यालय शिव पूजन, कुमारी लक्ष्मी, कुमारी नेहा, डॉ प्रभाकर सिंह, अजय यादव, सुलेमान, कुमारी सोनी तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x