Follow us on

राजेश पांचाल को किया गया नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित

Share this post:

Report Vivek Jain

नई दिल्ली। विवेक जैन। समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए बलवीर नगर शाहदरा के निवासी सुप्रसिद्ध समाजसेवी, कांट्रेक्टर व इंड़िया इंजीनियरिंग कम्पनी के चेयरमैन राजेश पांचाल को बागपत में नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान देशहित, समाजहित और घार्मिक कार्यो में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्याे के लिए प्रदान किया गया। नीरा अमृत सम्मान समिति की ओर से महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित इंटरनेशनल अवार्डी व प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता विपुल जैन ने राजेश पांचाल को पगड़ी व फूलमाला पहनाकर, चादर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर और नीरा अमृत सम्मान का प्रतीक चिन्ह व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। विपुल जैन ने बताया कि नीरा अमृत सम्मान धार्मिक, शैक्षिक, सामाजिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान करने वाली शख्सियतों को प्रमुख समाजसेवी रामसेवक शर्मा व डाक्टर हिमांशु शर्मा टटीरी वालों के माध्यम से प्रदान किया जाता है। डाक्टर हिमांशु शर्मा ने समाज में छुपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने के लिए विपुल जैन की प्रशंसा की। उन्होने बताया कि राजेश पांचाल का जन्म उत्तर प्रदेश के बागपत नगर में हुआ। वर्तमान में वह बलवीर नगर शाहदरा में रहते है। समाजसेवा और धार्मिक कार्यो को करने की शिक्षा राजेश पांचाल को अपने पिता रामनिवास पांचाल और माता ईश्वरी देवी से विरासत में मिली। कोरोना कॉल में इन्होने आगे बढ़कर हजारों लोगों की विभिन्न प्रकार से सहायता की। वर्तमान में वह राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के दिल्ली प्रदेश मंत्री सहित अनेकों धार्मिक व सामाजिक संगठनों में महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर रहे है। इस अवसर पर राजेश पांचाल ने कहा कि वह अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता ईश्वरी देवी (जावली-गाजियाबाद), अपने पिता रामनिवास पांचाल (ओगटी-मेरठ), भाईयों, पत्नी, बच्चो, गुरूजनों व सहयोगियों को देते है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x