Follow us on

रामलीला मैदान में निजी स्कूल के वाहनों द्वारा अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से स्थानीय नागरिकों व दफ्तर आने-जाने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है

Share this post:

जमानियां सलीम मंसूरी की रिपोर्ट। रामलीला मैदान में निजी स्कूल के वाहनों द्वारा अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से स्थानीय नागरिकों व दफ्तर आने-जाने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है। कि स्कूल खुलने और बंद होने के समय रामलीला मैदान में वाहनों की भीड़ लग जाती है। जिसके कारण आवागमन में अवरोध की गम्भीर समस्या बनी रहती है। सार्वजनिक परिसर और रास्तों के घिरने से आम जनता का चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद नगर पालिका परिषद द्वारा इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जमानियां तहसील मुख्यालय में चार पहिया वाहनों के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों फरियादियों का आना जाना लगा रहता है। जिसके चलते पहले से स्कूली वाहनों के खड़ा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सार्वजनिक रामलीला मैदान का उपयोग के लिए बने इस परिसर में वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से लोगों में नाराजगी। रामलीला मैदान को निजी स्कूलों के वाहनों द्वारा अवैध पार्किंग स्टैंड बनाए जाने के कारण वहां गंभीर अतिक्रमण की समस्या उत्पन्न हो गई है। सार्वजनिक उपयोग के लिए बने इस परिसर में स्कूल बसों की बेतरतीब पार्किंग होती है। जिसके कारण अन्य लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। सुबह स्कूल खुलने से पहले और छुट्टी के समय वाहनों की भीड़ लग जाती है। सरकारी दफ्तरों में काम से आने वाले आम नागरिकों को वाहन खड़ा करने तथा आने-जाने में भारी कठिनाई हो रही है। स्थानीय लोगों की नाराजगी और शिकायतों के बाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने इसे गलत बताया है।प्रशासन ने जल्द ही अभियान चलाकर रामलीला मैदान को निजी वाहनों से पूरी तरह खाली कराने और उचित व्यवस्था करने का भरोसा दिया है। 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x