Follow us on

रोहनिया पुलिस ने एक कन्टेनर ट्रक से 16 भैंस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

फॉरेस्ट पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी — जनपद में पशु तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अवधेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक कंटेनर ट्रक पर 16 भैंस लादकर भाग रहे अभियुक्त मोहम्मद आफाक पुत्र मोहम्मद अफसार निवासी ग्राम भरवारी पुरानी बाजार थाना कोखराज जनपद कौशांबी को वाहन समेत रविवार को अपरान्ह बेलवा बीर बाबा मंदिर करनाडाड़ी के पास से गिरफ्तार किया गया।साथ ही‌ लादने वाले कन्टेनर ट्रक को भी जब्त कर‌ लिया गया। अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह द्वारा बताया गया कि रविवार को वादी मुकदमा उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार दुबे द्वारा थाना रोहनिया पर प्रतिवादी द्वारा एक कंटेनर ट्रक पर 16 भैंस को क्रूरता पूर्वक लादकर भागने के क्रम में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्त आफाक अहमद की गिरफ्तारी की गई। अभियुक्त पर पहले से ही रोहनिया में पशु क्रूरता अधिनियम के कई मुकदमे पंजीकृत हैं।जिसकी विवेचना उ0नि0 जितेंद्र कुमार द्वारा किया जा रहा है।अभियुक्त आफाक को भा0द0वि0 की‌ धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 देवेन्द्र कुमार दूबे, उ0नि0 मनीष चौधरी, हे0का0 कमल सिंह,का0 सिंटू कुमार आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x