Follow us on

लंका पुलिस ने एक गांजा तस्कर को 10.118 किग्रा.गांजा संग किया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी किया बरामद

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में चोरी, लूट, छिनैती, शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवालव सहायक पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बुधवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्त हरिओम सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी फुलवरिया लहरतारा कैंटोनमेंट थाना कैंट वाराणसी को बजबजा प्लांट के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 10.118 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा, उ0नि0 पवन कुमार पाण्डेय, उ0नि0 सैंकी प्रसाद, हे0का0 सन्तोष कुमार सिंह,का0 अशोक यादव,का0 धर्मेंन्द्र कुमार, का0 अमित सिंह,का0 धनजी,का0 धर्मजीत कुमार आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x