कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
राजधानी लखनऊ में मंगलवार देर रात भाजपा नेता पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना उस समय हुई जब नेता एक कार्यक्रम से वापस अपने घर लौट रहे थे। अचानक बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि भाजपा नेता बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
Post Views: 22