Follow us on

लालपुर पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी किया गया पीले व सफेद धातु के आभूषण,घड़ी व 48,365/नगदी किया बरामद

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी –– जनपद में चोरी, लूट, छिनैती, शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कैंट अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लालपुर पाण्डेयपुर के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर एक शातिर चोर अमित चौहान उर्फ मोलू पुत्र राजन चौहान निवासी चौकाघाट लकड़मण्डी जैतपुरा को अपरान्ह पिपरहवा घाट हनुमान मंदिर बघवानाला के पास से आज रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उसके कब्जे से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन, एक सफेद धातु का हाथ का कंगन, एक पीले धातु का नाक का कील, एक पीले रंग की सोनाटा कंपनी की कलाईघड़ी व 48,365/ रुपए नगदी बरामद किया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लालपुर अतुल कुमार सिंह द्वारा बताया गया की वादी मुकदमा द्वारा शनिवार को लालपुर पांडेयपुर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी मुकदमा के घर में घुसकर ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण मोबाइल फोन सोनाटा घड़ी वह /50,000/ नगदी चोरी कर लेने के संबंध में तहरीर दिया गया था। इसके आधार पर अभियुक्त अमित चौहान को मुखबिर की सूचना पर पिपरहवा घाट बघवानाला के पास से रविवार को गिरफ्तार किया गया और घोसी का सामान भी बरामद किया गया। अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 305ए,331(4), 317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली‌ पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लालपुर अतुल कुमार सिंह,उ.नि.प्रद्युम्न राय,उ0 नि0 करुणा शील,का0 अजय यादव,का0 प्रेमचन्द आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x