Follow us on

लोदीपुर स्थित सत्यम इंटरनेशनल स्कूल परिसर में रोजा इफ्तार से बुलंद हो रहा सद्भाव का संदेश

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। लोदीपुर स्थित सत्यम इंटरनेशनल स्कूल परिसर में रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया, भाईचारे और एकता का संदेश दिया, बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पवित्र माह ए रमजान माह के अवसर पर सत्यम इंटर नेशनल स्कूल लोदीपुर के प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य के सौजन्य से मंगलवार को रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजित रोजा अफ़्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। इफ्तार से पहले सभी ने देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी एकता के लिए दुआ की। इसके बाद खजूर और पारंपरिक व्यंजनों के साथ रोज़ा खोला गया। उक्त मौके पर प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य ने कहा कि माह ए रमज़ान का महीना इंसानियत, सब्र और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी मेलजोल और सौहार्द बढ़ता है। उन्होंने कहा कि यह रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम सत्यम इंटरनेशनल स्कूल लोदीपुर के सौजन्य की ओर से आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य एलडी जेना ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम का उद्देश्य एकता, मोहब्बत और भाईचारे को बढ़ावा देना और देश में अमन-चैन के लिए दुआ करना है। उन्होंने कहा कि समाज में नफरत के माहौल को खत्म करने के लिए ऐसे सामूहिक कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। जेना ने कहा कि माह ए रमजान महीने समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। उसी के मद्देनजर रोजेदारों की इफ्तार पार्टियां जारी हैं। एस एस देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने कहा कि रोजा इफ्तार से बुलंद हो रहा सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि माह ए रमजान मात्र दो से तीन दिन बचे हैं। इस महीने में होने वाली इफ्तार पार्टियों का सिलसिला काफी तेज हो गया है। उक्त मौके पर एडवोकेट इमरान नियाजी, पंकज निगम, एडवोकेट मेराज हसन, एडवोकेट फैसल होदा, इकराम राईन, राजू कुरैशी, राजू पांडेय, काज़िम खान, सहित आदि सैकड़ों रोजेदार महिला पुरुष गण शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x